फैक्ट्री में बिजली उपकरण की सफाई करते समय इलेक्ट्रीशियन को लगा करंट का झटका हुई मौत....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर से लगे सिलतरा सार्थक टीएमटी प्लांट में काम करने वाले एक इलेक्ट्रीशियन की दुर्घटना में मौत हो गई| कर्मचारियों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 


मृतक की पहचान जांजगीर निवासी महेंद्र साहू (22 वर्ष) के रूप में हुई है |सिलतरा रेलवे स्टेशन प्रबंधक प्रह्लाद राठौड़ ने कहा कि इलेक्ट्रीशियन महेंद्र साहू स्टील प्लांट में बिजली के उपकरण की सफाई कर रहा था| 

तभी उसे बिजली का झटका लगा और वह बेहोश हो गया। फैक्ट्री प्रबंधन उसे आमानाका जिले के एक निजी अस्पताल में ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंतिम संस्कार के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu