बिग ब्रेकिंग : बीजेपी ने खोला चुनावी वादों का पिटारा , मोदी गारंटी के नाम से संकल्प पत्र किया जारी...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बीजेपी ने खोला चुनावी वादों का पिटारा. रविवार को बीजेपी ने मोदी गारंटी के नाम संकल्प पत्र जारी किया. संकल्प पत्र में कई बड़े वादे किए गए जिनमें गरीबों के लिए मुफ्त राशन कार्यक्रम 2029 तक जारी रखने की बात कही गयी है|


यह भी पढ़े भिलाई ब्रेकिंग : फैक्ट्री में काम करने के दौरान कॉलेज छात्र की करंट लगने से मौत , घटना के बाद फैक्ट्री मालिक गेट पर ताला लगाकर गायब....

 साथ ही 70 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देने की घोषणा की गयी है|

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र 'संकल्प पत्र' के नाम से जारी कर दिया है. भाजपा मुख्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने इसका अनावरण किया। 

भाजपा का यह घोषणापत्र विकसित भारत के लिए मोदी की गारंटी पर केंद्रित है, जिसमें समाज के चार स्तंभों - महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों के सशक्तिकरण पर जोर दिया गया है।

बीजेपी का यह घोषणापत्र केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली 27 सदस्यीय समिति ने तैयार किया है. इस संबंध में आम लोगों से भी सुझाव मांगे गये थे| राजनाथ सिंह ने कहा कि इसके लिए 15 हजार से ज्यादा सुझाव मिले थे| हालाँकि घोषणा पत्र में कई सारे महत्वपूर्ण वादों को रखा गया है|पर घोषणापत्र के कुछ अहम बातो को हम यहाँ साझा कर रहे है|

यह भी पढ़े - ब्रेकिंग न्यूज़ : दुर्ग शिवनाथ नदी पुल पर हुआ भीषण हादसा , कार में सवार युवती की मौत युवक की हालत गंभीर , हादसे के बाद ट्रक ड्राईवर वाहन छोड़ कर हुआ फरार....

1. 5 साल के लिए फ्री राशन-2020 से सरकार 80 करोड़ से ज्यादा लोगों के परिवारों को मुफ्त राशन प्राप्त हो रहा है| प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी है कि मुफ्त भोजन वितरण प्रणाली अगले पांच वर्षों तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि गरीबों का भोजन पौष्टिक, पेट भरने वाला और सस्ता हो।

2. जीरो बिजली बिल. इन परिवारों का बिजली बिल शून्य करने के लिए हम प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हर महीने मुफ्त बिजली उपलब्ध कराएंगे।

3. तीन करोड़ लखपति दीदियां. हमने दस लाख ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर सशक्त बनाया है। अब हम 30 लाख ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे|

यह भी पढ़े रायपुर ब्रेकिंग : बच्चे को पीट रही थी पत्नी, पति ने डांटा तो गुस्से में पत्नी ने 5 वी मंजिल से कूदकर दे दी जान, पति के खिलाफ जुर्म दर्ज...

4- कामकाजी महिलाओं के लिए सुविधाएं - औद्योगिक और वाणिज्यिक क्षेत्रों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाया जायेगा | जहाँ बाल देखभाल सुविधाओं और अन्य सुविधाओं के साथ होस्टल का निर्माण किया जायेगा  प्रधान मंत्री मोदी ने कहा कि पिछला दशक जहां महिलाओं की गरिमा और महिलाओं के लिए नए अवसरों को समर्पित रहा है, वहीं अगले पांच साल महिलाओं के नए अवसरों उनकी भागीदारी को दर्शाएगी |

5- बीजेपी ने तय किया है कि 70 साल से ज्यादा उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान योजना के तहत कवर किया जाएगा. 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिक, चाहे गरीब, मध्यम वर्ग या उच्च मध्यम वर्ग, 5 लाख रुपये तक की मुफ्त चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।


6-  हम अपना पहला बुलेट ट्रेन कॉरिडोर विकसित कर रहे हैं। इस बुलेट ट्रेन नेटवर्क का विस्तार करने के लिए, हम उत्तर, दक्षिण और पूर्व में नए कॉरिडोर के लिए फिजिबिलिटी अध्ययन करेंगे।


7.  भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए 4 करोड़ स्थायी घर बनाए हैं, लेकिन वर्तमान में राज्य सरकारों से हमें जो अतिरिक्त जानकारी मिल रही है, उसे देखते हुए, हम दृढ़ हैं: हम 3 करोड़ घर बनाने के लिए संकल्पी  हैं।अब तक हमने सभी घरों में सस्ता गैस सिलेंडर पहुंचाया है, लेकिन अब हम सभी घरों में पाइप के जरिए सस्ती रसोई गैस पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे।

8 - एक राष्ट्र, एक चुनाव - हमने चुनाव से संबंधित मुद्दों को देखने के लिए एक उच्च समिति का गठन किया है। हम भविष्य में आपकी सिफारिशों को सफलतापूर्वक लागू करने का प्रयास करेंगे।


9- चिकित्सा शिक्षा में क्षमता निर्माण - नए एम्स और विभिन्न नए जिला स्तरीय मेडिकल कॉलेजों के माध्यम से यूजी और पीजी के लिए चिकित्सा शिक्षा में सीट क्षमता निर्माण।

10- समान नागरिक संहिता को राज्य की नीति के मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में भारत के संविधान के प्रावधानों में शामिल किया गया है। बीजेपी का मानना ​​है कि भारत में समान नागरिक संहिता अपनाए बिना महिलाओं को समान अधिकार नहीं मिलेंगे.

इस अवसर पर बोलते हुए, प्रधान मंत्री मोदी ने कहा कि पूरे देश को भाजपा के संकल्प का इंतजार कर रहा है क्योंकि भाजपा ने पिछले दशक में संकल्प के सभी पहलुओं को गारंटी के रूप में लागू किया है।

यह भी पढ़े CG ब्रेकिंग : आग लगने से 3 मासूम की जिन्दा जलकर मौत , घटना के वक्त घर पर नहीं थे माता पिता , जाँच में जुटी पुलिस...

यह भी पढ़े - भिलाई ब्रेकिंग : महिला शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,स्कूटी में शराब रखकर बेचती थी महिला पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा...

यह भी पढ़े सौतेले बच्चो के साथ पिता करता था रेप , अप्राकृतिक कृत्य, शिकायत करने पर नाख़ून उखाड़ देती थी माँ , घर से भाग गए बच्चे...फिर..

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu