कड़ी सुरक्षा के बीच बस्तर में पहले चरण के चुनाव की मतदान प्रकिया की हुई शुरुवात....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट के लिए पहले चरण का मतदान की शुरुवात हो चुकी है | बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें कोंडागांव, नारायणपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग की जायेगी | 

जबकि बस्तर और जगदलपुर जिले में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी. इस सीट पर कुल 11 उम्मीदवार चुनाव प्रचार में अपनी किस्मत आजमाने उतरे है| हालांकि, कांग्रेस के कवासी लखमा और बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप के बीच सीधा मुकाबला है|

इस बार 14 हजार 72 हजार मतदाता वोट डालेंगे. इस बार मतदान के लिए 1961 में जो मतदान केंद्र बनाए गए है| संवेदनशील इलाकों में स्थित मतदान केंद्रों तक हेलीकॉप्टर के जरिए मतदान दलों को पहुंचाया गया है|