भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आगजनी की घटना हो गयी |बता दे की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के खंडा चौक के सामने ब्लॉक 12 के एक मकान में बीती शाम शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।
आग, रात लगभग 8 बजे लगी, मकान के निवासी घर को लॉक कर कही बहार गए हुए थे |घर से निकलने वाली आग लपटों को पड़ोसियों में से एक ने देखा और अग्निशमन विभाग को सूचित किया।
जब फायर ब्रिगेड पहुंची तो आग तीसरी मंजिल के सभी कमरों में फैल चुकी थी। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।हालाँकि की किसी के हताहत होने की खबर नहीं है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

