भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में एक भयानक हादसा हो गया. एक कंक्रीट मिक्सर ट्रक ने चार मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी. हादसे के कारण दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला का भाई और आठ माह की बच्ची घायल हो गई। जिन्हें मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसा विधानसभा थाना क्षेत्र के टेकारी गांव के पास मुख्य सड़क पर हुआ. घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की है. जरोद निवासी मोटरसाइकिल चालक दानेश साहू (26) अपनी पत्नी हिना साहू के साथ सड़क पार कर रहा था। उनके साथ 8 महीने की बच्ची और और उसका साला भी था| सभी लोग फरसदा से बिरगांव के लिए निकल रहे थे|
इसी बीच ट्रक की टक्कर लगते ही दानेश और उसकी पत्नी हिना दूर जा गिरे। सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका साला दीनदयाल साहू (16) और आठ माह की मासूम बच्ची घायल हो गई। उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। इस मामले में पुलिस फिलहाल इलाके के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है| पर इस घटना से 8 माह की मासूम के सिर से माता पिता का साया उठ गया |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

