भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए अच्छी खबर है. जानकारी के मुताबिक वन्दे भारत एक्सप्रेस दुर्ग से विशाखापट्टनम तक चलेगी. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक जून में आचार संहिता खत्म होने पर यह ट्रेन चल सकेगी।
यह भी पढ़े - दुर्ग ब्रेकिंग : नाकेबंदी के दौरान पुलिसकर्मी को कार चालक ने रॉड से पीटा फिर
सूत्रों के मुताबिक समय भी निर्धारित कर दिया गया है. बता दे की इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस ट्रेन के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है|
आंध्रा समुदाय द्वारा काफी समय से इस ट्रेन के परिचालन की मांग कर रहा है. हाल ही में खबर आई थी कि इस ट्रेन को रवाना होना था लेकिन किन्हीं कारणों से इस ट्रेन का परिचालन नहीं हो सका|
बाद में एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल डीआरएम रायपुर के पास गया, लेकिन वहां डीआरएम ने एसोसिएशन के लोगों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया. इसके बाद समाज के लोगों ने नाराजगी जताई। लेकिन इस बार अच्छी खबर है कि जल्द ही ट्रेन का संचालन जल्द ही शुरू होने वाला है|
रेलवे के मुताबिक, ट्रेन सुबह 6 बजे दुर्ग से रवाना होगी और दोपहर 2.30 बजे विशाखापत्तनम पहुंचेगी. ट्रेन विशाखापत्तनम से दोपहर 3:15 बजे प्रस्थान करती है और साढ़े आठ घंटे में 565 किमी की दूरी तय करती है, रात 11:50 बजे दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

