भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में चाइल्ड पोर्नोग्राफी का मामला सामने आया है. जहां पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 8 लोगो को गिरफ्तार किया है. आरोपी द्वारा अश्लील वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट किया गया था।
पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं. अंबिकापुर समेत कई थाना क्षेत्रों में मामले दर्ज किये गए है|
आपको बता दें कि महिलाओं और बच्चों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करने पर केंद्रीय गृह मंत्रालय निगरानी कर रहा है. सरगुजा पुलिस ने दिल्ली की साइबर टीप लाईन के आधार पर आरोपियों के आईपी एड्रेस की जानकारी जुटाई है|
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त कर लिए हैं. तस्वीरें और वीडियो अपलोड किए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

