भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर. पुलिस ने महिलाओं के गले से सोने की चेन चुराने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. गिरोह में सात महिलाएं भी शामिल हैं जो महिलाओं का ध्यान भटकाकर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाती थी|
आरोपियों के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 379 34 के तहत मामला चलाया गया और सभी को जेल भेज दिया गया.
एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि यूपी के इलाहाबाद की रहने वाली बिंदू देवी, पूजा देवी, प्रीति देवी, अनिता देवी, सविता देवी, शालू और आरती कुमारी इस चोर गिरोह में शामिल हैं, जो ऑटो में बैठकर साथ सफ़र कर रही महिला यात्रियों की का ध्यान भटकाकर उनके गले में पहने सोने के आभूषण चोरी कर लेती थी|
साथ ही एसपी ने बताया कि शहर में लगातार हो रही चेन चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस ने मुखबिरों को नियुक्त किया, जिनकी सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश किया. इन महिलाओं से चोरी किये गए सामानों को जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

