CG : नाबालिग के साथ गैंगरेप , जंगल में बारी बारी से किया दुष्कर्म फिर बेहोशी की अवस्था में छोड़कर हो गए फरार....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छतीसगढ़ के पेंड्रा में एक शादी समारोह के दौरान एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस फरार दूसरे आरोपी की तलाश में संदिग्ध इलाकों में छापेमारी कर रही है। 

मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार 19 अप्रैल को गांव में रहने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा भी शादी समारोह में आई थी. शादी के दौरान नाबालिग कुछ काम से घर से बाहर निकली| इसी बीच गांव के ही रहने वाले दो आरोपी गंगा राम चौधरी और नरेश चौधरी ने नाबालिग को उसके घर से उठा लिया और पास के सुनसान जंगल में ले गए|

जंगल में आरोपियों ने नाबालिग के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जब नाबालिग बेहोश हो गई तो वे दोनों वहां से भाग गए। अगले दिन, शनिवार की सुबह, कई महिलाएं जंगल में घूम रही थीं और उन्होंने एक नाबालिग को बेहोश पड़ा देखा। इसके बाद कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और 112 को सूचना दी। 112 तुरंत मौके पर पहुंची और नाबालिग को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 जब नाबालिग को होश आया तो उसने अपने साथ हुई सारी घटना की जानकारी अपने परिवार और पुलिस को दी। इसके बाद नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत गंगा राम चौधरी और नरेश चौधरी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया और एक आरोपी गंगा राम चौधरी को हिरासत में ले लिया. सामूहिक दुष्कर्म का एक अन्य आरोपी नरेश चौधरी फरार है। 

पेंड्रा थाने के एसडीओपी श्याम सीदार ने बताया कि आरोपी नरेश चौधरी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने दो टीमें बनाकर उसके संभावित ठिकानों की तलाश कर रही है|जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu