CG : धोखा देकर शादी कर रहा था युवक , दुल्हन के घर आ धमकी गर्भवती प्रेमिका फिर जमकर हुआ बवाल , बैरंग लौटी बारात....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक विवाह में दुल्हे का स्वागत उसकी पिटाई कर जूतों की माला पहनकर किया गया था।  इसी तरह का एक मामला गौरेला पेंड्रा मरवाही इलाके से भी सामने आई। दरअसल, बीते मंगलवार की शाम इस गौरेला थाने के तरई गांव में यादव के घर पर खुशी का माहौल था| 

 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ भिलाई : बेटी के साथ छेड़खानी करते थे मनचले, अपने मोबाइल में लड़की की फोटो दूसरो को दिखा रहे थे , पिता ने मना किया तो कटर किया हमला...

बारात के स्वागत की तैयारी चल रही थी। इसी बीच दूल्हे की गर्भवती प्रेमिका भी बारात के पीछे-पीछे आ धमकी फिर खुशी का माहौल में सनसनी मच गयी |

जानकारी के मुताबिक, दूल्हे का नाम अजय यादव यादव है जो पेंड्रा का रहने वाला है, जो मंगलवार शाम को बारात लेकर गाजे-बाजे के साथ तरई गांव पहुंचा। हालांकि, इस दौरान दूल्हे की प्रेमिका बारात के पीछे-पीछे दुल्हन के घर पहुंच गई। उसने दुल्हन के परिवार को बताया कि वह तीन महीने की गर्भवती है।

यह भी पढ़े लावारिस लाश , क़त्ल के खूनी वारदात का सुराग , स्ट्रीट डॉग के सहारे पुलिस हत्यारे तक पहुंची, जानिए कैसे....

 ये बातें सुनकर शादी के मंडप में हंगामा मच गया और दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और वहां मौजूद लोगों की पिटाई भी कर दी. जब पुलिस को मामले के बारे में पता चला, तो डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और समस्या को सुलझाने की कोशिश की| 

दुल्हन के घर में सैकड़ों लोगों की उपस्तिथि में दुल्हन के साथ खिलवाड़ करने के नाम पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के कान पकड़कर उसे उठक बैठक करवा माफ़ी मंगवाई|

इस घटना के बाद गर्भवती प्रेमिका दूल्हे को लेकर वापस लौट आई। बारात के साथ आए लोगों को भी बैरंग लौटना पड़ा। दुल्हन पक्ष के नाराज सदस्यों ने बरातियो का सामान भी जब्त कर लिए।  दुल्हन की ओर से घरवालो ने गौरेला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और दूल्हे से शादी का खर्च वापस करने की मांग की. तब थाने के पुलिस अधिकारी ने उन्हें कोर्ट जाने की सलाह दी|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu