CG ब्रेकिंग : राजधानी के होटल में गटर साफ़ करने उतरे दो युवकों की हुई मौत , गटर में बेहोशी की हालत में पड़े थे दोनों डॉक्टरो ने किया मृत घोषित..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर के अशोक बिरयानी सेंटर में गटर साफ करने की उतरे दो कर्मचारियों की मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बता दे की मामला तेलिबांधा थाना क्षेत्र के अशोका बिरयानी सेंटर का है|


यह भी पढ़े क्रूरता और पागलपन की कहानी : 8 महीने के बच्चे को सुपरमैन बनाने दूध के बजाय केवल धूप खिलाया ,भूख से तड़पकर हुई बच्चे की मौत.

मृतक धमतरी क्षेत्र के खम्हरिया निवासी 19 वर्षीय डेविड साहू पिता यशवंत राम बताया जा रहा है। मरने वाला दूसरा युवक नीलकुमार पटेल 30 वर्ष पिता जगदीश पटेल खुटादरहा जांजगीर का रहने वाला था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, लाभांडी में बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारियों को अशोका बिरयानी के गटर टैंक को साफ करने के लिए गटर में उतारा गया था, लेकिन अज्ञात कारणों से वे गटर में फंस गए| जाकर देखा गया तो वहां बेहोश पड़े हुये थे |बता दे की खबर को कवर करने गए मीडियाकर्मियों के साथ होटल प्रबंधन विवाद करने लगे |पत्रकारों के सवालों का जवाब न देकर उनके साथ मारपीट करने लगे |

विडियो देखे -


फिर बड़ी मुश्किल से उन दोनों को बाहर निकाला गया और वी केयर हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।आशंका जताई जा रही है की जहरीली गैस के रिसाव के कारण उनकी मौत हुई होगी | 

मिडिया से मिली जानकारी के मुताबिक मामले पर बात करते हुए एडिशनल एसपी सिटी लखन पटले ने कहा कि होटल अशोका बिरयानी के दो कर्मचारियों की गटर साफ करने के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच के बाद कार्रवाई करेगी|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu