भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के कुम्हारी फ्लाईओवर पर नशे में धुत एक तेज रफ्तार कार ड्राइवर ने सामने जा रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. इससे रिक्शे पर सवार तीन महिलाएं और एक बुजुर्ग घायल हो गए। पूरा मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है|
कुम्हारी पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम एक ई-रिक्शा चालक तीन महिलाओं को लेकर कुम्हारी से भिलाई की ओर जा रहा था। इसी दौरान सीजी 08 एएस3921 के चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। इससे रिक्शा उछलकर पलट गया। दुर्घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति का पैर टूट गया और तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे के बाद राहगीरों ने चालक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद घायलों को इलाज के लिए कुम्हारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से बुजुर्ग को रायपुर भेजा गया।
पुलिस ने कार चालक गंडई निवासी लोमन नेताम (26) को गिरफ्तार कर उसका एल्कोहल टेस्ट किया तो पता चला कि वह काफी नशे में था। ड्राइवर राजनांदगांव का रहने वाला बताया जा रहा है| पुलिस द्वारा FIR दर्ज होने के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

