भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर. बस्तर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव कार्य के दौरान शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान देवेन्द्र कुमार के परिवार को छत्तीसगढ़ राज्य मुआवजा नियम के अनुसार 30 लाख रुपये की अनुग्रह राशि मिलेगी|
भारत निर्वाचन आयोग ने आदेश दिया है। इस बीच सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडर मनु एच.सी. ड्यूटी के दौरान घायल होने पर 15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि स्वीकृति की जा रही है|
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने कहा कि अगर चुनाव के दौरान ड्यूटी पर तैनात कोई भी अधिकारी, कर्मचारी या सुरक्षा बल मारा जाता है या घायल होता है तो राज्य नियमानुसार अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कल हुए मतदान में शहीद और घायल जवानों को नियमानुसार मंजूरी देने की प्रक्रिया चल रही है.
यह भी पढ़े - बस में अर्धनग्न कपड़े पहने युवती का विडियो हुआ वायरल ,वीडियो देख लोगों के उड़े होश , विडियो देखे...
गौरतलब है की बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कल मतदान के दौरान बीजापुर जिले के उसूर पुलिस क्षेत्र के गलगम मतदान केंद्र पर ड्यूटी पर तैनात डी/196 सीआरपीएफ के जवान देवेन्द्र कुमार आईईडी विस्फोट की चपेट में आ गए।
परिसर के बाहर एक क्षेत्र की जाँच करते समय, वे ID ब्लास्ट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गये। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से रायपुर ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
वहीँ बीजापुर में 62 बटालियन सीआरपीएफ की ई कंपनी चुनाव के मद्देनजर इलाके पर जांच करने के लिए निकली थी. इलाके की जांच के दौरान भैरमगढ़ पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर चीहका इलाके में एक बम विस्फोट हुआ।
सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडर मनु एचसी आईईडी की चपेट में आने से घायल हो गए। शुरुआती इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से रायपुर ले जाया गया|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

