भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : एक बार फिर कोरोना वायरस का संक्रमण देश में खलबली पैदा कर सकता है| कोरोना का यह नया वैरिएंट दुनिया भर में चिंता का कारण बना हुआ है। सिंगापुर में कहर बरपाने वाले कोरोना वायरस के मामले भारत में भी पाए गए हैं।
इसका सबूत इंडियन SARS कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के डेटा से मिलता है, जो भारत में कोरोना मामलों पर नज़र रख रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वैरिएंट KP1 के 34 मामले और KP2 के 290 मामले सामने आए हैं।
एनएसएसीओजी के अनुसार, देश के सात राज्यों से केपी1 मामले सामने आए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 23 मामले पश्चिम बंगाल से आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, KP1 और KP2 भी कोरोना JN1 वैरिएंट के सब-वेरिएंट हैं। हालांकि, वैरिएंट से संक्रमित मरीजों में अभी बीमारी के गंभीर लक्षण नहीं दिख रहे हैं और अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी कम है।
ऐसे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि इन वेरिएंट्स में म्यूटेशन की प्रक्रिया जारी रहेगी और यही कोरोना वायरस की प्रकृति भी है. वेरिएंट KP1 और KP2 के कारण सिंगापुर में कोरोना की नई लहर आई। बता दे 5 मई से 11 मई तक सिंगापुर में 25,900 से अधिक मामले दर्ज किए गए। इनमें से दो तिहाई मामले वेरिएंट KP1 और KP2 से जुड़े हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

