भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में सड़क हादसे का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि कोरबा में बड़ा हादसा हो गया. यहां एक पिकअप पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ से ज्यादा लोग घायल हो गए. इससे पहले सोमवार को कवर्धा के कुकदूर थाना क्षेत्र में एक पिकअप पलट गई थी, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई थी. ठीक दो दिन बाद कवर्धा जैसा ही हादसा आज कोरबा में हुआ।
यह हादसा बुधवार देर शाम कोरबा के सतरेंगा के पास हुआ. यहां एक पिकअप वाहन में करीब 25 लोग सवार थे, तभी गाड़ी पलट गई. एक व्यक्ति की मौत हो गई. दुर्घटना के परिणामस्वरूप आठ से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के घायलों को ट्रकों में जानवरों की तरह ले जाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग एक शादी में शामिल होने के लिए सतरेंगा से दीपका जा रहे थे तभी ये हादसा हो गया|
कोरबा जिला मुख्यालय से लेकर सतरेंगा तक का पूरा इलाका ग्रामीण और जंगली है. यहां गढ़ कटरा गांव के पास बरसाती नाले पर एक संकरा पुल है। इसी नाले से गुजरते वक्त वाहन पलट गया| जिसमे करीब 25 लोग सवार थे| जिनमें से एक की मौत हो गई|
इस हादसे में मरने वाले शख्स का नाम कोदो राम है. हादसे में आठ से दस लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अजगरबहार मेडिकल सेंटर ले जाया गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल पांच मरीजों को कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका इलाज जारी है| कोदो राम का शव भी कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखा गया।हादसे के बाद भी लोगो द्वारा सबक नहीं लिया जा रहा है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

