भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग के सुरगजा जिले में एक दस साल के लड़के ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली. इस घटना से इलाके में सनसनी मच गया| मृतक बच्चे का अपने छोटे भाई से कुरकुरे को लेकर झगड़ा हुआ था| जिसमे बड़े भाई ने छोटे भाई को कुरकुरे नहीं खाने दिया|
बाद में, बड़ा भाई अपने परिवार के डर से आत्महत्या कर ली। यह पूरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है| जानकारी के मुताबिक शनिवार को कोनी चौकी के दर्रीपारा गांव में चिप्स खाने को लेकर 10 साल के रोहित सिंह का अपने 8 साल के भाई से झगड़ा हो गया|
इसी दौरान रोहित ने गुस्से में अपने भाई को थप्पड़ मार दिया. इस बहस के बाद रोहित को लगा कि उसका छोटा भाई उसके माता-पिता से शिकायत करेगा जिससे उससे डांट पड़ेगी| इसी बात से डरकर रोहित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है|
पुलिस के मुताबिक, दोनों छोटे भाइयों ने कुरकुरे के पैकेट लिए थे|लेकिन बड़े भाई ने सारा खा लिया और अपने छोटे भाई को नहीं दिया| इससे छोटा भाई रोने लगा| इससे डरकर बच्चा अपने घर से कुछ दूर चलकर रतनजोत के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

