ब्रेकिंग : भिलाई में हुआ दर्दनाक हादसा , स्कूटी से ट्युशन जा रही 10 वी की छात्रा को ट्रक ने रौंदा , मौके पर हुई मौत...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में आज एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई| जानकारी के मुताबिक छात्रा स्कूटी से ट्युशन जा रही थी| इसी बीच कक्षा 10 की छात्रा रिधिमा साहू को गिट्टी लोडिंग ट्रक ने अपने चपेट में ले लिया | उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के भिलाई सेक्टर 9 पंथी चौक की है|

मिली जानकारी के मुताबिक, यह मृतक छात्रा रिसाली के आकृति अपार्टमेंट की रहवासी थी और सेक्टर 9 के पंथी चौक रास्ते से ट्युशन अटेंड करने जा रही थी| तभी यह हादसा हो गया| हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्यवाई में जुट चुकी है|