14 साल के बाद लड़कियों की रेप के बाद मर्डर करने वाले सीरियल किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार , डीएनए टेस्ट से पकड़ा गया आरोपी....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : चंडीगढ़ पुलिस ने 14 साल बाद बलात्कार और हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए व्यक्ति का नाम मोनू है वह उत्तरप्रदेश का रहवासी है|वर्तमान में चंडीगढ़ के शाहपुर के सेक्टर 38 का रहवासी है| पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया कि उसने शराब के नशे में हिमाचल की लड़की से रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी|7वीं फेल मोनू शुरू से ही चंडीगढ़ में रहता आ रहा है|


बता दे की 38 साल की उम्र तक आरोपी ने तीन लड़कियों के साथ बलात्कार किया और उनकी हत्या कर दी। मोनू पर चोरी के आठ से नौ मामले दर्ज थे. आपको बता दें कि 30 जुलाई 2010 को आरोपी ने एक लड़की के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी थी. जांच के दौरान पुलिस ने 500 से ज्यादा संदिग्धों को गिरफ्तार किया, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस को जांच में कोई खास सफलता नहीं मिली.

फिर 11 जनवरी, 2022 को मोनू ने एक अन्य लड़की के साथ बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी। मलोया जंगल में नग्न अवस्था में पुलिस को युवती का शव मिला। पुलिस ने इस घटना में 300 से ज्यादा संदिग्धों को गिरफ्तार किया और पूछताछ की| 

मामले में जब पुलिस ने 16वें जिला सरकारी अस्पताल में महिला का शव परीक्षण कराया। 11 जनवरी, 2022 को चंडीगढ़ पुलिस ने लड़की के बलात्कार और हत्या मामले से संबंधित आरोपों के आधार पर तीन लोगों के रक्त के नमूने एकत्र किए और उन्हें अगस्त 2023 में डीएनए परीक्षण के लिए भेजा।जिनमे आरोपी का भी सैम्पल था|

सात महीने की जांच के बाद मृतक के पास से मिले सैंपल में आरोपी का डीएनए मिला. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और व्यापक पूछताछ की। आरोपी ने 2010 में भी  एक लड़की के साथ बलात्कार और हत्या की बात कबूल की। ​​इसके अलावा, आरोपी के खिलाफ चोरी के लगभग नौ मामले दर्ज थे।

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंडीगढ़ एसपी कंवर दीप कौर ने कहा कि आरोपी ने 30 जुलाई 2010 को 22 वर्षीय एमबीए छात्रा के साथ बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी। जब पुलिस ने संदिग्ध से विस्तार से पूछताछ की, तो उसने स्वीकार किया कि लड़की टैक्सी का इन्तजार कर रही थी |

आरोपी ने पीछे से लड़की पर पत्थर से वार किया| फिर उसके साथ बलात्कार कर हत्या कर दी | पकड़े गए आरोपी इतना शातिर था की वह लड़कियों को अकेला देख वारदात को अंजाम दिया करता था | जिस वजह से किसी को उस पर शक नहीं होता था | आखिरकर 14 साल बाद आरोपी को पुलिस ने पकड़ ही लिया | 

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW