बड़ी खबर : छग में हुआ भीषण सड़क हादसा, 15 लोगो की मौत ,7 घायल , हादसे के वक़्त गाड़ी में 25 लोग सवार थे...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कवर्धा. छत्तीसगढ़ में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई. सभी लोग तेंदू पत्ता इकट्ठा करने के लिए जंगल में गए थे, जब पिकअप वहां से लौट रही थी तो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई|


इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई व सात लोग घायल हो गये| घटना कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपाली की है| |जानकारी पाने के बाद मौके पर ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचित किया | जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर कार्यवाई में जुट चुकी है| घायलों को अस्पताल ले जाया गया है|

 घटना की पुष्टि डॉ अभिषेक पल्लव ने की व बताया की पिकअप वाहन में लोग सवार होकर तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए थे |लौटते वक्त यह हादसा हुआ | इस हादसे में कितने लोगों की मौत हुई, यह कहना जल्दबाजी होगी।बता दे की हादसे के वक़्त गाड़ी में 25 लोग सवार थे|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo