छत्तीसगढ़ में 18 जून से खुलेंगे स्कूल , बच्चो के लिए होगी वेलकम पार्टी , प्रवेश उत्सव में अभिभावक भी होंगे शामिल ,आदेश जारी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में स्कूल 18 जून से खुलने जा रहे है। इस दौरान हर स्कूल में प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा | इसके लिए, राज्य के सभी गांवों और कस्बों , शहरो में प्रवेश उत्सव को मनाने प्रचार प्रसार किया जाएगा। जिस दिन बच्चे स्कूल आना शुरू करेंगे उस दिन उनके लिए एक स्वागत पार्टी भी होगी।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने एक आदेश में घोषणा की कि छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य छात्रों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। इस कारण स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रवेशोत्सव की तैयारी के साथ-साथ पर्याप्त गतिविधियाँ व प्रचार प्रसार भी संचालित की जा रही है|

स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने सभी कलेक्टरों, जिला मिशन प्रबंधकों, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और सभी स्कूल प्राचार्यों को निर्देश जारी किये हैं। विद्यालय के मैदानों एवं भवनों के आकर्षक डिजाइन के साथ-साथ उनकी साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं मरम्मत आदि कार्य 10 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। 

जब गर्मी की छुट्टियाँ ख़त्म होती हैं, तो स्कूल में नई कक्षाएँ शुरू होती हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है. स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में ही राज्यों में प्रभावी हो चुकी है|प्रवेश उत्सव को देखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी स्कूलों को खुलने से पहले अपने भवनों की साफ-सफाई और मरम्मत करने का आदेश दिया है।

 इसके अलावा, प्रवेश उत्सव के लिए व्यापक विज्ञापन होना चाहिए| शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बैनर एवं पोस्टर प्रदर्शित बैनर लगाए जाने चाहिए| साथ ही कहा है की स्थानीय आबादी के प्रतिनिधियों और अभिभावकों को भी आमंत्रित किया जाए|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo