राजधानी में डबल मर्डर से मची सनसनी , पति ने चरित्र संदेह में पत्नी और 19 साल की बेटी को उतारा मौत के घाट , आरोपी गिरफ्तार....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी के पास खरोरा के घिवरा गांव में एक सनसनीखेज  घटना सामने आई है। गांव में रहने वाला एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी|

जिससे गांव में भय व्याप्त हो गया है। पुलिस के मुताबिक, पत्नी जानकी, छोटी बेटी लवली और बेटे विवेक कुमार वर्मा के साथ रहने वाला पति योगेश वर्मा नशे का आदी था। आरोपी को अपनी पत्नी और बेटी के चरित्र पर संदेह था| घर में आए दिन इसी बात पर बहस होती थी|

पड़ोसियों के मुताबिक योगेश वर्मा देर रात शराब के नशे में घर आया और घर के अंदर जोर-जोर से बहस करने लगा, जिसकी आवाज बाहर भी सुनाई दी। आरोपी के बेटे विवेक के मुताबिक, सोमवार को अपने मामा के साथ रायपुर गया था| दिन में गांव लौटा और मामा के घर खाना खाया और फिर सो गया| जब मैं देर रात घर आया और अपना दरवाजा खटखटाया, तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला|

 इसलिए उसने अपने चाचा को बुलाया और घर की छत पर देखने गया।  मां को उनके कमरे में गले में तौलिया डाले हुए पाया गया था और जाहिर तौर पर उनका गला घोंटा गया था। बाद में जब वह अपनी बहन के कमरे में गया तो उसने देखा कि उसकी 19 वर्षीय बहन खून से लथपथ पड़ी थी और उसके पिता घर से गायब थे।

 इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद घर को सील कर दिया और आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी. जांच के दौरान खरोरा-तिल्दा रोड पर योगेश को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पुलिस के सामने हत्या की बात स्वीकार कर ली है|