भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : तेरह साल पहले तमिलनाडु में दो साल की मासूम कविता अपने घर के बाहर से अचानक गायब हो गई थी. उसके माता-पिता अभी भी अपनी लापता बेटी की तलाश कर रहे हैं।मामला है चेन्नई में सालिग्राम का |जिसके बाद अब गुमशुदा कविता की एक फोटो AI का उपयोग करके बनाया गया है।
इस फोटो में कविता एक 14-15 साल की लड़की है। माता पिता दोनों अपनी बच्ची की 15 साल वाली तस्वीर देखकर रुआंसे हो गए| माता पिता के अनुसार उनकी दो साल की बेटी 19 सितंबर, 2011 को शाम करीब 5 बजे अचानक गायब हो गई, जब वह उनके घर के पास खेल रही थी। पिता 13 साल से अपनी बेटी की तलाश कर रहे हैं।
इसके बाद पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट सौंपी गई। पिता गणेशन ने कहा कि उन्हें आश्चर्य हुआ जब पुलिस ने उन्हें बताया कि मामला 2022 में बंद कर दिया गया |लड़की के पिता, जो एक सहकारी बैंक में रत्न मूल्यांकनकर्ता के रूप में काम करते हैं, ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी की तलाश में अपनी सारी ऊर्जा और पैसा खर्च कर दिया है।
उन्होंने पुलिस के फैसले के खिलाफ चेन्नई की सैदपेट कोर्ट में केस दायर किया. कोर्ट के दखल के बाद अधिकारियों ने लड़की को ढूंढने के लिए टेक्नोलॉजी की मदद मांगी| पिता की समस्या यह थी कि उसके पास लड़की की केवल दो तस्वीरें थीं।
ये दो पुरानी तस्वीरें एक शादी में ली गई थीं जब कविता महज कुछ 2 साल की थीं। उन्होंने ये दोनों तस्वीरें संबंधित अधिकारियों को सौंप दीं। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक का उपयोग करते हुए, अधिकारियों ने एक तस्वीर बनाई है कि दो वर्षीय कविता आज 15 साल की उम्र में कैसी दिखती है। 15 वर्षीय कविता की तस्वीर देखकर माता-पिता की आंखों में आंसू आ गए|
उन्हें लगता है कि इस एआई-जनरेटेड फोटो की वजह से उनकी बेटी को ढूंढने की संभावना बढ़ गई है। गणेशन और बसंती ने कहा कि वे अब एआई-जनरेटेड तस्वीरें अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करेंगे। आजकल अपनों को ढूंढने के लिए सोशल मीडिया एक बेहतरीन माध्यम है।
इस बात को समझते हुए लड़की के माता-पिता ने कविता को सोशल मीडिया पर खोजन शुरू कर दिया है। बच्ची को ढूंढने में दंपति रोते हुए लोगो से मदद मांग रहे है कि जिसने भी उनकी बेटी का अपहरण किया है, वह उसे वापस कर दे। क्योंकि वे 13 साल से अपनी बेटी की तलाश कर रहे हैं।
उसके बिना तड़प रहे है| दंपति ने लोगो से भी अपील की है कि जो लड़की को ढूंढने में मदद कर सकता है या जिसके पास उसके बारे में जानकारी है, वह दिए गए नंबरों पर संपर्क करें: 9444415815 या 9498179171। पर बच्ची की जानकारी दे सकता है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

