विधायक रिकेश सेन न केवल अपने क्षेत्र के स्टार है बल्कि छग के दुसरे क्षत्रो में भी अपनी इस नेकी को दिखाया है , 20 दिन से बेटी के लिए परेशान माँ बाप के लिए मसीहा बने विधायक....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने किशुनगढ़ पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे | इसी बीच किशुन गढ़ क्षेत्र के निवासी माता-पिता के लिए मददगार साबित हुए जो अपनी नाबालिग बेटी की तलाश में 20 दिनों से पुलिस और थानों के चक्कर काट रहे थे | 


यह भी पढ़ेCG में हुए नवविवाहिता हत्याकांड मामले में हुआ बड़ा खुलासा , ससुर ने की थी हत्या फिर परिवार की मदद से कुंए में फेंक दी थी लाश , हत्या का कारण जानकार रह जायेंगे दंग....

विधायक की पहल से मिली राहत उन्हें ताउम्र याद रहेगी| विधायक की पहल पर कुछ ही घंटों में उनकी 20 दिन पहेले गायब बेटी उन्हें वापस मिल गई | कवर्धा के एसपी अभिषेक पल्लव ने उनकी बेटी को धोखा देकर अपहरण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश भी जारी किया है|

वैशाली नगर जिले के विधायक रिकेश सेन आज पंडरिया विधायक  भावना बोहरा के साथ कवर्धा से 25 किमी दूर डोंगरिया में संत शिरोमणि सेन जी महाराज मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। लगभग 2000 लोगों की उपस्थिति में किशुन गढ़ के एक ही समाज के एक जोड़े ने अपने समुदाय के विधायक रिकेश को अपनी परेशानी बताई, और बताते हुए उनकी आंखें तब भर आईं | 

उनकी परेशानी को देखते हुए विधायक रिकेश सेन तुरंत ही उनकी समस्या को दूर करने में जुट गए| जानकारी के मुताबिक उनकी 17 साल की बेटी 28 अप्रैल को अचानक गायब हो गई. लड़की के माता-पिता को संदेह था कि उनकी जवान बेटी को एक युवक और उसके परिवार ने बहला फुसलाकर भगाया है। 

फिर उसने संदिग्धों पर संदेह होने पर तुरंत पुलिस के समक्ष जानकारी दी और उनसे अपनी बेटी को सुरक्षित वापस लाने के लिए कहा। लेकिन इस मामले में पंडरिया थाने के प्रभारी पुलिस अधिकारियों ने न सिर्फ टालमटोल वाला व्यवहार दिखाया, बल्कि लड़के के माता-पिता को  लड़की के माँ बाप ने स्थानीय पुलिस पर संरक्षण देने का भी आरोप लगाया|

त्वरित कार्रवाई की छवि वाले युवा विधायक रिकेश ने तुरंत एसपी कवर्धा डॉ. अभिषेक पल्लव को फोन किया और उन्हें पूरी कहानी बताई और लापता लड़की को उसके परिवार को सुरक्षित सौंपने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए |

जिसके बाद  डॉ. अभिषेक पल्लव ने पंडरिया थाने के प्रभारी को न केवल फटकार लगाई बल्कि इस संवेदनशील मामले में तुरंत एक टीम बनाई और साइबर टीम व  मुखबिरों की मदद से कुछ ही घंटों में लड़की को राजधानी से  लाकर परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है| 

पीड़ित किशुनगढ़ के परिवार ने कहा कि वह पिछले दो सप्ताह से मानसिक रूप से परेशान थे। घटना को लेकर लगातार थाने पर चक्कर लगाते रहे| आज विधायक रिकेश सेन व पुलिस अधीक्षक डाक्टर अभिषेक पल्लव ने उनकी बड़ी समस्या को कुछ ही घंटों में हल कर दिया है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo