भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है | जेवरा सिरसा चौकी के अंतर्गत चिखली गांव में निर्माणाधीन बिल्डिंग 27 फीट ऊंची क्लब स्ट्रक्चर ढहकर गिर गई। जिससे इमारत के नीचे 13 मजदूरों दब गए|इस घटना के बाद मौके पर हाहाकार मच गया|
मजदूरों को तुरंत बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि सभी मजदूरों की हालत सामान्य है. इस घटना की सूचना मिलने के बाद जेवर पुलिस ने जांच शुरू की है|
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बफना गोल्फ क्लब का है, जो चिखली गांव में शिवनाथ नदी पर के पास स्थित है. यहां फिलहाल क्लब हाउस का निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार सुबह यहां मजदूर काम कर रहे थे। तभी 27 फुट ऊंची संरचना खड़ी कर निर्माण किया जाना था।
इसी दौरान इमारत ढह गई और 13 मजदूर मौके पर ही फंस गए। इमारत ढहते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस टीमें बचाव कार्य में जुट गईं और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। घायलों में 9 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj

