भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिहार के लखीसराय में एक 3 माह की बच्ची को गोली मारने की घटना सामने आई है| देर शाम नगर के वार्ड नंबर 2 के धर्मरायचक मोहल्ले में आपसी झगड़े को लेकर एक सनकी शख्स ने पड़ोसी की तीन माह की बच्ची पर गोली चला दी| जो की गोली लड़की के सिर में लगते हुए और दूर जा गिरी। मौके पर मौजूद बच्ची की मां उसे गंभीर स्तिथि में तुरंत लखीसराय सदर अस्पताल ले गई, जहां उसका इलाज चल रहा है|
कुछ समय पहले इसी परिवार में एक व्यक्ति की पिटाई और दूसरी लड़की के पैर में गोली लगने का मामला सामने आया था| परिवार में यह गोलीबारी की तीसरी घटना है| फिलहाल पूर्व विवाद के मामले में तीन लोग मंडल कारा में बंद हैं|
यह भी पढ़े -भिलाई : पॉवरहाउस में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर धारदार हथियार से हमला , युवक को गंभीर चोटे....
इस संबंध में नवजात बच्ची की मां ने बताया कि देर शाम वह अपने दरवाजे पर खड़ी थी, तभी पड़ोसी अवधेश साव घर से बाहर निकला और उसे पीटने लगा. उसने अपनी बेटी के सिर पर गोली चला दी|
इस संबंध में एस.आई. लखीसराय नगर थाने के केदार यादव ने कहा, ''हमें गोलीबारी की सूचना मिली और मौके पर पहुंचने पर हमने देखा कि एक लड़की के सिर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.'' लखीसराय सदर अस्पताल. घटना का मुख्य कारण दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद है. घटना स्थल से एक खोखा भी पुलिस ने बरामद किया है और आगे की जांच जारी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

