मौसम अपडेट : गर्मी का प्रकोप शुरू, बढ़ेगी लोगों की मुश्किलें, आने वाले दिनों में तापमान में होगी 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मई शुरू होते ही छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप शुरू हो चूका है| लगातार बढ़ती गर्मी के कारण राज्य में लू की स्तिथि बन रही रही है | राज्य के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। लगातार बढ़ती गर्मी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है |


पिछले कुछ दिनों से लोगों को सुबह के समय गर्मी का अहसास हो रहा है। राज्य के कई इलाके ऐसे हैं जहां लोग दिन में अपने घरों से बाहर निकलने से भी बच रहे है|

यह भी पढ़ेकर्ज उतारने लिव इन पार्टनर ने 4 साल तक महिला से करवाया देह व्यापार , शादी के प्रलोभन में सब कुछ सहती रही , मामले का खुलासा तब हुआ जब....

बता दे की कल छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला सबसे गर्म रहा. यहां तापमान 42.6 डिग्री मापा गया. वहीं, दुर्ग में 42 डिग्री , राजनांदगांव में 42 डिग्री ,राजधानी रायपुर में 41.4 डिग्री, माना में 40.5 डिग्री, बिलासपुर में 40.4 डिग्री, पेंड्रा रोड में 37.8 डिग्री, अंबिकापुर में 37.8 डिग्री, जगदलपुर में 39.4 डिग्री और  रहा. वहीं, मौसम सेवा का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW