राजधानी में मिली महिला की अर्धनग्न लाश , जामुल के एक व्यक्ति ने सबसे पहले देखी लाश ,बॉडी 3-4 दिन पुरानी , हत्या की आशंका....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर में गुरुवार को एक महिला की अर्धनग्न लाश से हडकंप मच गया है| यह शव कमल विहार सेक्टर 4 के सुनसान इलाके में झाड़ियों के पास मिला|  फिलहाल महिला की शिनाख्त नही हो पायी है| मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है|

 


जानकारी के मुताबिक टी.आई. दुर्गेश रावते ने बताया कि जामुल का एक व्यक्ति शौच के लिए झाड़ी में गया तो शव देखा. बाद में जब पुलिस पहुंची तो देखा कि शव करीब तीन से चार दिन पुरानी लग रही थी। महिला ने कानों में झुमके और गले में मंगलसूत्र भी पहना हुआ था| देखने पर महिला की उम्र 30-35 साल की लग रही है |शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक की पहचान की जा रही है।

टीआई ने बताया कि फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड सहित पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। इलाका सुनसान है और एसएफएल टीम ने पहली रिपोर्ट में हत्या का संदेह जताया है. पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। 

फिलहाल पुलिस मृतक के परिवार के बारे में जानकारी जुटा रही है और हत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. इसके अलावा, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पुलिस स्टेशनों पर गुमशुदगी की रिपोर्ट की भी जांच कर रही है।

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo