ब्रेकिंग न्यूज़ : बारूद फैक्ट्री में विस्फोट हादसे में प्रबंधन द्वारा मृतक और आठ लापता श्रमिकों के प्रत्येक परिवार को दिए जायेंगे 30 लाख रुपये.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बेमेतरा जिले के बोरसी गांव में बारूद फैक्ट्री में विस्फोट हादसे पर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया X पर जानकारी साझा कर कहा  - बेमेतरा जिले में बारूद फैक्ट्री में विस्फोट के मामले में प्रबंधन द्वारा एक मृतक और आठ लापता श्रमिकों के प्रत्येक परिवार को 30 लाख रुपये की सहायता प्रदान करने की बात कही है वही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा घोषित 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि उपरोक्त राशि के अतिरिक्त होगी।

 बता दें कि शनिवार 25 मई को बेमेतरा जिले के पिरदा बोरसी गांव में स्पेशल ब्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की बारूद फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट हुआ था. सरकार ने विस्फोट में चार लोगों की मौत की पुष्टि की है. वहीं घायलों को इलाज के लिए राजधानी रायपुर के मेकाहारा भेजा गया है.

जबकि बारूद कारखाने में विस्फोट की न्यायिक जाँच शुरू की गई। इसकी जिम्मेदारी अनुविभागीय अधिकारी पिंकी मनहार को दी गयी है|  45 दिनों के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है.