पतन की राह में लाल आतंक : 33 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, जिनमे तीन नक्सलियों पर सरकार ने कुल 5-5 लाख रुपये का रखा था ईनाम.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बीजापुर, नक्सली उन्मूलन अभियान के लिए सरकार की मुहिम का असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है| आज शनिवार को 33 नक्सलियों ने फिर आत्मसमर्पण कर दिया|

आपको बता दें कि सरेंडर करने वाले 33 नक्सलियों में से तीन नक्सलियों पर सरकार ने कुल 5-5 लाख रुपये का इनाम दिया है. आज माओवादियों ने सीआरपीएफ के डीआइजी और बीजापुर एसपी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया|

बीजापुर एसपी डाॅ. जीतेंद्र यादव ने कहा कि आज 33 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया. वे आईडी प्लांट करना, सड़कें खोदने और पर्चे फेंकने जैसी घटनाओं में शामिल थे। यह अच्छा है कि आत्मसमर्पण करने वाले ये लोग अपनी मर्जी से यहां आए और हमारे साथ जुड़ गए।' शासन की मंशा के अनुरूप पुनर्वास नीति में लगातार प्रगति हो रही है।

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo