गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरा करने कर्ज में दब गया युवक , 3 गुना रकम देने के बाद भी पैसो के लिए करते थे प्रताड़ित , तंग आकर युवक ने की आत्महत्या...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में आठ महीने पहले एक शख्स ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस ने इस मामले में मृतक के चाचा और चाची को पुलिस ने गिरफ्तार किया है| मामला एक लड़की से जुड़ा है। जिसमे शशांक जयसवाल आत्महत्या मामले में पुलिस ने कहा कि उसने अपनी प्रेमिका के महंगे शौक को पूरा करने के लिए अपने चाचा और चाची से 1 लाख रुपये उधार लिए थे। 


लेकिन इसके बदले में उसके चाचा चाची ने उससे 4 लाख रुपये वसूले साथ ही और पैसे की भी मांग कर रहे थे |इसी के चलते शख्स ने आत्महत्या कर ली. पूरा मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है|
आठ महीने बाद इंदौर पुलिस ने कारोबारी की आत्महत्या के मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया और चाचा-चाचा को आरोपी बनाया। 

मृतक ने पांच से छह पन्नों के सुसाइड नोट में अपनी आत्महत्या के कारण का खुलासा किया है. इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चाचा-चाची की तलाश शुरू कर दी है|
पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय शशांक जयसवाल ने सितंबर 2023 में आत्महत्या कर ली थी. मृतक का पांच-छह पेज का सुसाइड नोट भी जब्त कर लिया गया था| जिसे विवेचना के लिए इस्तेमाल किया गया |

 जांच के दौरान एक बात यह भी सामने आयी है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड पर भारी रकम खर्च करता है और उसके महंगे शौक को पूरा कर रहा था | फिलहाल अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने आगे कहा कि पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर जांच कर रही है और पूरे मामले में चाचा चाची पर मामला दर्ज किया गया है| जिन्हें आत्महत्या के लिए जिम्मेवार मान कर आरोपी बनाया गया है|