भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन से एक गंभीर हादसे की खबर आ रही है. यहां कोलकाता से रायपुर आ रही शालीमार एक्सप्रेस के कोच एस-6 समेत दो-तीन कोच पर बिजली का खंभा गिर गया. बिजली का खंभा ट्रॉली पर गिरने से ट्रेन में सवार यात्री घायल हो गए।
बता दे हादसा AC कोच में हुआ है | दुर्घटना के परिणामस्वरूप, एक मासूम बच्चे सहित तीन रेल यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया। जिनमे एक का हाथ कट गया है | वहीँ नाबालिग को आँखों के पास चोटे आई है|जहाँ उनका ईलाज किया जा रहा है| मौके पर जीआरपी और आरपीएफ समेत रेलवे के अधिकारी मौजूद थे. हादसा रायपुर और उरकुरा रेलवे स्टेशन के बीच हुआ है| मामले की जांच की जा रही है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

