भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में पुलिस ने अवैध शराब बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है| पुलिस ने आरोपी के पास से 413 शराब ( पौवा) जब्त किए है| भिलाई के वैशाली नगर पुलिस ने इस युवा आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया |
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि केम्प के 18 नं रोड बृंदा नगर पर एक युवक शराब बेच रहा है| इसके बाद वैशाली नगर थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने एक टीम बनाई और शराब बेचने वाले भिलाई के कैम्प -1, 18 नंबर रोड वृंदा नगर निवासी आरोपी सुरेंद्र प्रसाद (36) को गिरफ्तार कर लिया|
पुलिस ने जब आरोपी के घर की तलाशी ली तब घर की छत पर काफी मात्र में नौ प्लास्टिक बोरे में 413 बोतल पौवा शोले देशी मसाला शराब मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. खोजे गए मादक पेय पदार्थों का मूल्य 45 हजार 430 रूपये आंका गया है। फिलहाल कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW

