भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर में आधी रात को तलवारबाजी की हिंसक घटना हुई है| इस भीषण संघर्ष के दौरान एक व्यक्ति के सिर, नाक और पीठ पर तलवार से वार किया गया| इस घटना में पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल हो गये. यह पूरी घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है|
मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर के अवंती विहार स्थित विजय चौक पर देर रात कॉलेज की पुरानी रंजिश को लेकर तलवारबाजी हुई। तलवारबाजी के दौरान देवेन्द्र नगर निवासी पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल हो गये। घटना में अनीस, लक्की फजल और सौरव घायल हो गए।
इस घटना में घायलों ने उत्पल भट्टाचार्य, उनके बेटे आदर्श भट्टाचार्य और उनके साथियों पर तलवारबाजी का आरोप लगाया है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। शिकायत मिलने के बाद खम्हारडीह पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

