भिलाई ब्रेकिंग : नंदिनी एयरोड्रम के 50 एकड़ में लगी भीषण आग , दमकल की 6 गाड़ियाँ मौके पर मौजूद , कई घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आज भिलाई क्षेत्र से लगे नंदिनी एयरोड्रम और भिलाई स्टील प्लांट क्षेत्राधिकार एरिया में 50 एकड़ क्षेत्र में सूखी घास और घास के मैदान में आग लग गई। 

इस रिपोर्ट के मिलने के बाद दमकल की 6 गाड़ियों को आग बुझाने वाली जगह पर भेजा गया और कई घंटों के ऑपरेशन के बाद अब आग पर काबू पा लिया गया है.

वहीँ मामले में नंदिनी पुलिस का कहना है की आग का कारण फिलहाल अज्ञात है और आग बुझाने और क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 6 फायर ब्रिगेड टीमों को मौके पर भेजा गया है।" जिस इलाके में आग लगी वहां काफी सूखी घास थी|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo