दुर्ग में हुआ मर्डर , शादी समारोह में गए 5 नाबालिगो ने लड़की के विवाद में मिलकर युवक की गला रेतकर की हत्या , सभी गिरफ्तार....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम मोहलाई में कल शाम 20 वर्षीय ओम प्रकाश की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा लहूलुहान युवक को दुर्ग जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने हत्या के पांच नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

कोतवाली थाना प्रभारी महेश ध्रुव के मुताबिक मृतक युवक ओम प्रकाश उर्फ ​​निखिल पटेल मोखलाई गांव का रहवासी था| पेशे से वह सेंटरिंग का कार्य किया करता था| जबकि पांचों नाबालिग आरोपी पंचशील नगर दुर्ग के रहने वाले हैं। उनका ओम प्रकाश से काफी समय से विवाद चल रहा था। रविवार को पांचों आरोपी मोखलाई के ओमप्रकाश के दोस्त की शादी में गए थे|

वहां उसने शराब के नशे में पुराने झगड़े को खत्म करने के लिए ओम प्रकाश को एक तरफ बुलाया। रात 12.15 बजे ओम प्रकाश और पांचों आरोपी विवाह स्थल से 100 मीटर दूर एक स्थान पर पहुंचे. वहां उनके बीच बातचीत शुरू हो गई. जब ओम प्रकाश नहीं माने तो दोनों के बीच बहस तेज हो गई. इससे पहले कि ओम प्रकाश अपने दोस्तों को बुला पाता, नाबालिग लड़के ने चाकू निकाला और उसकी गर्दन पर वार कर दिया।

चाकू लगने से ओम प्रकाश लहूलुहान होकर गिर पड़ा। यह देख पांचों आरोपी वहां से भाग गये. ओम प्रकाश अपना गला पकड़कर 100 मीटर तक दौड़ा और विवाह स्थल के सामने गिर गया। इससे वहां हड़कंप मच गया. उसके दोस्त उसे दुर्ग जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कुछ ही घंटों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के मुताबिक सभी आरोपी दुर्ग के नया पारा पंचशील नगर के रहने वाले हैं. एक आरोपी की मौसी मोखलाई में रहती है। इसी बीच आरोपी मोखलाई आया जाया करते थे |तो उसकी नजर एक लड़की पर पड़ी। इसके बाद, वह अक्सर वहां उस लड़की के कारण  मोखलाई जाते थे| जबकि लड़की को यह पसंद नहीं थी|इस पर ओम प्रकाश ने आरोपी को डांटा और ऐसा न करने को कहा.

तब आरोपी नहीं माना और अपने दलबल के साथ वहां चला गया। ओम प्रकाश लड़की से छेड़छाड़ के आरोपियों को ढूंढने पंचशील नगर गया था  उनके बीच बहस भी हुई. एक दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई थी. इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने ओम प्रकाश की हत्या कर दी।

जिन पांच आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है| उनका अपराधिक रिकॉर्ड है| बताया जाता है कि पांचों ने ही युवक की हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। पुलिस नउसे पूछताछ कर रही है.

यह घटना आधी रात 12 से 1 बजे के बीच की है. हत्या की सूचना जैसे ही मोहलई पुलिस को पता चली|  दुर्ग पुलिस हाई अलर्ट पर हो गई. रात को दुर्ग  सीएसपी खुद आए। इसके बाद एसीसीयू टीम को बुलाया गया। पुलगांव, अंजोरा में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। उन्होंने दुर्गा कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर उस रात पांचो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिन्हें आज अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा |

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo