भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर , छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिविल लाइन्स, रायपुर में न्यू कन्वेन्शन हॉल नवीन विश्राम गृह में सुबह 10 बजे से पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता का विषय है ‘जलवायु परिवर्तन सदी की सबसे बड़ी चुनौती’रखा गया है| पोस्टर प्रतियोगिता चार आयु वर्गों में होगी| पहली श्रेणी 12 वर्ष तक, दूसरी श्रेणी 13 से 17 वर्ष, तीसरी श्रेणी 18 से 21 वर्ष और चौथी श्रेणी दिव्यांग लोगों के लिए होगी| इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जायेंगे|
पुरस्कार चार आयु श्रेणियों में दिए जायेंगे |प्रथम पुरस्कार 5,000 रुपये, दूसरा पुरस्कार 3,000 रुपये, तीसरा पुरस्कार 2,000 रुपये और दो सांत्वना पुरस्कार 500 रुपये प्रत्येक हैं।
प्रतिभागियों को अपने जन्म प्रमाण पत्र और आयु प्रमाण की एक प्रति लानी होगी। भागीदारी के लिए पंजीकरण सम्मेलन स्थल पर किया जाएगा|प्रतिभागियों को सुबह 9:30 बजे तक प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचना होगा। विजेताओं को पुरस्कार 5 जून को ही वितरित किये जायेंगे।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

