भिलाई : प्रेमिका से शादी के झूठे वादे कर 5 साल तक किया यौन शोषण , फिर छुपकर किसी और से कर ली शादी , आरोपी प्रेमी गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई से लगे कुम्हारी क्षेत्र में शादी की आड़ में पांच साल से अधिक समय तक शारीरिक शोषण करने वाले एक युवक को शादी के एक हफ्ते बाद ही बलात्कार के आरोप में जेल भेज दिया गया है। युवती ने आरोपी प्रेमी के किसी और से शादी करने से नाराज होकर उसके खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद कुम्हारी पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने बताया कि कुम्हारी थाना क्षेत्र की 29 वर्षीय युवती का कुम्हारी निवासी अजय कुर्रे (35) नामक युवक से लंबे समय से प्रेम संबंध था। आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया और लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। एक सप्ताह पहले पीड़िता से छिपकर आरोपी अपने गांव जाकर किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली।



जैसे ही प्रेमी अपनी पत्नी को लेकर घर लौटा तो पीड़िता को इसकी जानकारी हुई. इसके बाद पीड़िता ने कुम्हारी थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने शिकायत की कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है. इसके बाद कुम्हारी पुलिस ने आरोपी अजय कुर्रे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को कोर्ट ले आई। वहां से उन्हें हिरासत में जेल भेज दिया गया है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo