लोकसभा चुनाव में दुर्ग लोकसभा सीट से शाम 6 बजे तक 67.33% मतदान का प्रतिशत दर्ज हुआ...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की दुर्ग लोकसभा सीट पर तीसरे और अंतिम चरण के लिए सुबह 7 बजे से चल रहा मतदान शाम 6 बजे खत्म हो गया। कांग्रेस-बीजेपी के दिग्गजों समेत 25 उम्मीदवार चुनावी दंगल में अपनी जीत सुनिश्चित करने उतरे है | 


जिसके नतीजे 4 जून को घोषित किये जायेंगे | यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल और कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू के बीच है।

 इस लोकसभा चुनाव में दुर्ग सीट से शाम 6 बजे तक 67.33% मतदान किया गया | जबकि दुर्ग शहर में 42.37% , वैशाली नगर में 43.97% , भिलाई नगर में 40.59% मतदान किया गया | वहीँ बेमेतरा सीट पर सबसे ज्यादा 71.33 फीसदी मतदान का प्रतिशत दर्ज किया गया |

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo