भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मप्र के छिंदवाड़ा, इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. आदिवासी बहुल क्षेत्र महुलझिर थाना अंतर्गत बोदल कछार गांव में एक आदिवासी परिवार के 8 लोगों की सामूहिक हत्या कर दी गई। परिवार के ही एक युवक ने इन लोगों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| युवक का शव घर के पास एक पेड़ से लटका मिला।
पुलिस के मुताबिक, युवक की 21 मई को शादी हुई थी. एसपी मनीष खत्री के मुताबिक, मौके से एक कुल्हाड़ी बरामद हुई है. घटना जिला मुख्यालय से करीब 150 किलोमीटर दूर हुई| जिसमे पत्नी ,55 साल की माँ, 35 साल का भाई, 30 साल की भाभी, 16 साल की बहन, 5 साल का भतीजा, 4 साल और डेढ़ वर्षीय दो भतीजियां को मार डाला|
एसपी मनीष खत्री ने बताया कि आरोपी की शादी 21 मई को हुई थी। आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर है। पहले उसने अपनी पत्नी की हत्या की|
हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है. सूत्रों के मुताबिक, एक आदिवासी परिवार के युवक ने अपने माता-पिता, पत्नी, बच्चे और भाई समेत परिवार के आठ सदस्यों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और हत्या के बाद खुद भी फांसी पर लटक गया. यह घटना कथित तौर पर आधी रात 2-3 बजे के आसपास हुई है|
हत्याकांड की सूचना मिलने पर महुलझिर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे गांव की घेराबंदी कर दी. छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. आरोपी ने भाई के एक बच्चे पर भी हमला किया, लेकिन बच्चा अपनी जान बचाकर भाग गया और मामले की सूचना पुलिस को दी. सभी लोग आसपास के घरों में रहते थे।
घटना छिंदवाड़ा जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र महुलझिर थाना अंतर्गत बोदल कछार गांव की है. पुलिस के मुताबिक, एक आदिवासी परिवार के 8 लोगों की परिवार के युवक ने कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. फिर उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj

