भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक फैक्ट्री के सर्वेंट क्वार्टर के निकट एक गंभीर हादसा हुआ जिसमे पहली मंजिल से मजदूर नीचे गिर गया | इस हादसे से मजदूर को गंभीर चोटे आई थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने पर अंजोरा पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट चुकी है|
जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार दोपहर की है| जहाँ उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी श्रमिक अनिल कुमार (21) 27 अप्रैल की रात 8:30 बजे रसमड़ा के पास रायपुर स्टील सर्वेंट क्वार्टर के बाथरूम से नहाकर बाहर निकला तो पहली मंजिल से फिसलकर नीचे गिर गया।
कथित तौर पर गिरने के कारण अनिल के सिर में चोट लगी। उनका इलाज शंकराचार्य अस्पताल भिलाई में किया जा रहा था। जिसकी इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
सूचना मिलते ही दुर्ग सीएसपी आईपीएस चिराग जैन पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पता चला कि वह सीधे पहली मंजिल से गिरे. घटनास्थल पर कड़े सुरक्षा उपायों के कोई इंतजाम नहीं थे। मामले में आगे की जांच चल रही है। सभी चिन्हित तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW

