भिलाई में हुआ हादसा , दो महिला पुलिसकर्मी को कार ने मारी टक्कर , दोनों की हालत गंभीर , कार के परखच्चे उड़ गए हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़ फरार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई, बीती रात भिलाई सेक्टर 1 में एसबीआई बैंक के पास दो महिला पुलिसकर्मियों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोग उसे तुरंत सेक्टर 9 अस्पताल ले गए जहां इलाज चल रहा है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए|


यह भी पढ़े - पिता की मौत के बाद , माँ छोड़ कर चली गयी , सड़कों पर अंडे और चिकन बेचने वाले 10 साल के जसप्रीत पर बहन और घर की जिम्मेदारी , आनंद महिंद्रा जसप्रीत की मदद के लिए आगे आये..

जिसके बाद कार चालक दुर्घटनास्थल से कार छोड़कर भाग गया। पुलिस फिलहाल दर्ज मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार कार चालक भिलाई सेक्टर 1 में एसबीआई बैंक के सामने पावर हाउस की ओर जा रहा था। इस समय दो महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी कर वापस स्कूटी से घर लौट रही थी | 

कार की गति इतनी तेज थी कि वे इसे नियंत्रित नहीं कर सके और स्कूटी सवार दोनों महिला पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। पीछे से टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों महिलाएं गिरकर बेहोश हो गईं। आसपास के लोग उन्हें तुरंत सेक्टर 9 अस्पताल ले गए और भर्ती कराया। 

भट्टी थाने के टीआई विपिन रंगारी ने बताया कि सेक्टर 1 स्टेट बैंक के सामने तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, दोनों लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया और ड्राइवर घटना के बाद भाग गया। जिसकी तलाश की जा रही है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo