भिलाई के सुपेला में पुराने विवाद को लेकर युवक ने शख्स पर किया कैंची से हमला , पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के सुपेला में सोमवार को पुराने विवाद को लेकर एक युवक ने अपने ही मोहल्ले के युवक पर कैंची से हमला कर उसे घायल कर दिया। 


यह भी पढ़ेCM योगी की मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर फैलाई , फोटो पर माला पहनाकर पोस्ट कर दी , मौत की खबर सुनकर लोग सकते में , आरोपी की तलाश जारी....

जानकारी के मुताबिक सुपेला थाना क्षेत्र के लोहार पारा कृष्णा नगर निवासी राजेश निषाद नामक व्यक्ति पर उसी के इलाके में रहने वाले पिंटू उर्फ ​​डिकेश धनकर (19) नामक युवक ने पुराने विवाद की वजह से कैंची से हमला कर दिया।

बता दे तीन दिन पहले आरोपी युवक पिंटू का पीड़ित राजेश की पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया था। सोमवार को जब राजेश ने आरोपी से विवाद के बारे में पूछा तो दोनों के बीच बहस हो गई। इसी बीच पिंटू ने अपने पास मौजूद कैंची से राजेश की बायीं पसली पर वार कर दिया। 

जिससे युवक घायल हो गया | आवाज सुनकर घायल राजेश के परिवारवाले भागकर बीच बचाव करने आये तब तक पिंटू मौके से भाग चुका था| जिसके बाद घायल राजेश को तुरंत ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया |

घटना की सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिंटू को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है|