भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजनांदगांव के डोंगरगांव स्थित एक फार्महाउस में कुछ दिन पहले हुए बम विस्फोट मामले में एक कर्मचारी की मौत के मामले को आखिरकार पुलिस को सफलता मिल ही गयी| अपनी पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए आरोपी ने एक ऐसी कहानी गढ़ी जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. आरोपी इलेक्ट्रीशियन ने खेत मालिक से बदला लेने के लिए फार्म हाउस में बम लगा दिया था. लेकिन उस बम से मजदूर की मौत हो गयी|
घटना 28 अप्रैल को राजनांदगांव के डोंगरगांव थाना क्षेत्र में हुई थी. संतोष वैष्णव का जमसरार कला गांव में एक फार्महाउस है। मनरी गांव निवासी नरेश कुमार यहां ओटी कर्मचारी के रूप में काम करता था। हर दिन की तरह, नरेश 28 अप्रैल को फार्महाउस पर पहुंचा और जैसे ही बोर शुरू करने के लिए स्टार्ट बटन दबाया|
एक जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट की तीव्रता इतनी थी कि घटनास्थल पर 2.5 से 3 फीट का गड्ढा बन गया और मृतक का शव करीब 26 फीट दूर जाकर गिरे. घटना की गंभीरता को समझते हुए एसपी मोहित गर्ग ने पुलिस अधिकारी डोंगरगांव के नेतृत्व में एक टीम गठित कर जांच के आदेश दिए|
जिसके बाद पुलिस यह पता लगाने की कोशिस कर रही थी कि क्या मृतक और फार्म हाउस के मालिक संतोष विष्णु का पहले किसी से कोई झगड़ा तो नहीं हुआ था। जिसके बाद पुलिस को जो पता चला उससे आरोपी को पकड़ना बहुत आसान हो गया | पुलिस को जानकारी मिली कि फार्म हाउस के मालिक संतोष वैष्णव का गांव के कुमान कंवल से पुराना विवाद था|
संतोष की मां 2015 में पंचायत चुनाव में शामिल हुईं। इस बीच, कुमान कंवल की पत्नी ने भी पंचायत चुनाव के लिए नामांकन किया था। चुनाव के दौरान दोनों पार्टियों के बीच कई मतभेद देखने को मिले. यह जानकारी मिलते ही कुमान कंवर को गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ शुरू हुई. पहले तो आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
आरोपी कुमान कंवर ने बताया कि पैतृक जमीन आरोपी के पूर्वजों द्वारा वैष्णव परिवार को बेची गई थी। कि उसका मामला अदालत में लंबित है|
नवंबर-दिसंबर 2023 में उसी जमीन की कटाई को लेकर सुनील वैष्णव उर्फ पप्पू से विवाद हो गया, जिससे आरोपी के मन में वैष्णव परिवार के प्रति बदले की भावना और आक्रोश बढ़ गया. आरोपी किसी भी तरह से बदला लेना चाहता था. आरोपी इतना गुस्से में था कि उसने अपने हाथ पर टैटू बनवा लिया कि मेरा जानी दुश्मन संतोष, सतीश और छोटा भाई पप्पू पूरे वैष्णव परिवार से हैं. आरोपी ने वैष्णव परिवार से बदला लेने के लिए एक भयानक योजना बनाई. योजना के तहत उसने एक वैष्णव परिवार को बम से उड़ाने की सोची.
आरोपी एक इलेक्ट्रीशियन है और बिजली के काम का जानकार है| प्लानिंग के तहत आरोपी ने दिवाली के दौरान पटाखे से बारूद लेकर बम तैयार किया| और बाकायदा उसका ट्रायल भी किया |सफल होने बाद उसने इसे फार्महाउस में स्थापित करने का तरीका ढूंढना शुरू कर दिया। आरोपी 28 अप्रैल की रात 1:30 बजे एक शादी से अपने गांव जामसरार लौट रहा था|
तभी उसने संतोष वैष्णव के फार्महाउस की लाइट बंद देखी। और देखा वहां सन्नाटा पसरा हुआ है. चूंकि यह सही समय था, इसलिए आरोपी उनके फार्महाउस में घुस गया और बम रख दिया। 28 अप्रैल को सुबह 6:30 से 7 बजे के बीच जब संतोष फार्महाउस नहीं पहुंचा तो मजदूर नरेश ओटी ने बोर चालू करने के लिए बटन दबाया। इसी दौरान एक विस्फोट हुआ और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW

