भिलाई : नंदिनी थाना अंतर्गत अहिवारा में टहलने निकले दंपत्ति को ट्रैक्टर ने लिया चपेट में दोनों की हुई मौत...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई से लगे नंदिनी थाना अंतर्गत अहिवारा में एक दंपत्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई| हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया| मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला अहिवारा का है| यहां एक जोड़ा सुबह की सैर के लिए आया हुआ था। 


इसी दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गयी. इस घटना की जानकारी मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया|

 ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर में दो ट्रॉली लगाकर ला रहा था तभी उनमें से एक खुल गया और वह दंपत्ति टकरा गया। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई और पति की भी ईलाज के दौरान मौत हो गई| पुलिस फिलहाल दोनों शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है|