भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है| जहाँ एक पिता ने न केवल अपनी बेटी के साथ वर्षों तक बलात्कार किया, बल्कि उसे एक होटल में ले जाकर अपने एक दोस्तो को सौंप दिया और ऐसा उसके साथ कई बार किया| जब वह गर्भवती हुई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और गर्भपात भी कराया गया।
इस घिनौने कृत्य में उसकी बेटी की दादी भी अपने बेटे का साथ देती थी. विशेष पॉक्सो कोर्ट ने तीन साल पहले दर्ज मामले में पिता और उसके चार दोस्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है| पीड़िता की दादी को भी दोषी पाया गया और आठ साल जेल की सजा सुनाई गई।
इस मामले में कोर्ट ने सभी दोषियों पर 6.03 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया. यदि जुर्माना नहीं चुकाया गया तो अपराधियों को एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अदालत ने सजा को दोषियों के जेल में रहने की अवधि के अनुसार समायोजित करने का आदेश दिया है|
घटना के मुताबिक, 12 जनवरी 2020 को कोटौली के फतेहगढ़ क्षेत्र की एक शिक्षिका ने अपने अकाउंटेंट पति, सास, लाल , मनोज शाक्य, सोनू तिवारी और विमल कुमार, विष्णु शरण रस्तोगी पर शिकायत दर्ज कराई। आरोप था की उसके पति ने अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ बार-बार बलात्कार किया|
जानकारी मिलने के बाद उसने बेटी ने जयपुर के एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कराने का फैसला किया. इसके बाद भी उसके पति ने उसे जयपुर से बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।पति अक्सर अपने दोस्तों के साथ होटल जाता था| उसे वहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसके दोस्तों ने उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
यहाँ तक हैवान पिता भी उसके साथ नशीली दवाई खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया करते थे| जब उसकी बेटी गर्भवती हो गई तो उसकी दादी ने आवास विकास के एक नर्सिंग होम में उसका गर्भपात करा दिया।साथ ही पति ने दूसरी शादी कर ली|
लड़की को उसकी दादी जबरन उसके पिता के पास भेजती थी| अदालत ने साक्ष्य के अभाव में लालू उर्फ सुरजीत व राहुल को कोर्ट ने दोषमुक्त किया तथा बाकी सभी आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई| साथ ही दादी को 8 वर्ष की सजा सुनाई है |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

