दुर्ग : पार्किंग ठेकेदार मंत्री यादव ने मरने से पहले बताया आरोपियों के नाम ,पूर्व पार्षद के भतीजे की भूमिका आ रही है सामने , हत्या के वक्त मौजूद एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार... ....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग बस स्टैंड के पार्किंग ठेकेदार मंत्री यादव की हत्या पूर्वनियोजित साजिश के तहत होने की बात सामने आई है | मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नगर के पूर्व पार्षद अजय दुबे और उनके परिवार को मृतक मंत्री की हत्या में शामिल होने की बात सामने आ रही है|


पूर्व पार्षद दुबे समेत सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है. जानकारी के मुताबिक एक युवक को गिरफ्तार किया गया है जो कि हत्या के वक्त एक युवक भी मौजूद था तथा वारदात में शामिल भी था| एक अन्य युवक को संदिग्ध के तौर पर गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. जिसने हत्या से पहले मृतक मंत्री यादव के लोकेशन की जानकारी आरोपियों को दी थी|

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक मंत्री यादव की हत्या एक साजिश के तहत की गयी है. हत्या और साजिश के मामले में पूर्व पार्षद अजय दुबे और उनके परिवार के सदस्य अक्षत उर्फ ​​मान्या दुबे, अमिताभ उर्फ ​​चंदू, वेनेश राजपूत, आयुष दीप और शुभम शामिल हैं। 

मंत्री ने अपनी मौत से पहले अस्पताल में लोगों को अक्षत और चंदू दुबे द्वारा चाकू मारे जाने की बात भी बताई थी| घटना के बाद रात को पुलिस ने आयुष दीप को गिरफ्तार कर लिया. आयुष दीप घटनास्थल पर मौजूद था. आयुष दीप पूर्व पार्षद अजय दुबे के बेटे अभय दुबे का दोस्त बताया जाता है| वंश राजपूत नाम के एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है|

वंश ने मंत्री यादव की रेकी कर उसकी लोकेशन अन्य आरोपियों के साथ साझा की| बताया जाता है कि सभी फरार आरोपियों मोबाइल फोन बंद है और किसी को इसके बारे में कुछ भी पता नहीं है|सुराग जुटाने के लिए विभिन्न अपराध टीमें उनकी तलाश कर रही हैं। बता दे की अजय दुबे और मृतक मंत्री यादव के बीच पुराना विवाद था |

 

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo