भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई क्षेत्र से लगे नेवई थाने अंतर्गत मानसिक रूप से बीमार युवक को उसके मौसेरे भाई व उसके दोस्त ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया| दरअसल, घटना से पहले मानसिक रूप से बीमार मुक्तानंद यादव का आरोपी के पिता से विवाद हुआ था|
यह बात आरोपी दीपक को नागवार गुजरी। गुस्से में आकर दीपक ने उस पर लाठियों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 302, 34 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक मुक्तानंद यादव (45) मूल रूप से मुढ़ापार उतई गांव के रहने वाला था| वर्तमान में वह टंकी मरोदा में रह रहा था। मानसिक रूप से बीमार होने के कारण काफी समय से इलाज भी चल रहा था|
सोमवार को मुक्तानंद की आरोपी दीपक के पिता धनुष यादव से किसी बात को लेकर कहा-सुनी और झगड़ा हो गया। मानसिक रूप से बीमार होने के कारण धनुष ने कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन जब इस बात का पता उसके बेटे दीपक यादव को चला तो उसने बदला लेने का इरादा बना लिया| रात करीब साढ़े 11 बजे मुक्तानंद घर के पास रेलवे प्लेटफार्म पर बैठा मिला।
इसके बाद दीपक ने अपने दोस्त संतोष साहू के साथ मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी| इसी बीच जब उसके शरीर ने हरकत करना बंद कर दिया तो वे दोनों उसे छोड़कर भाग गये|आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

