भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाने में शराब कोचिया की शिकायत करना पिता पुत्र की भारी पड़ गयी| शराब कोचिये सतीश ठाकुर ने शिकायत करने वाले पिता-पुत्र पर पथराव कर हमला कर दिया| जिसके बाद पीड़ित अपने पूरे परिवार के साथ न्याय की गुहार लेकर एसपी के पास पहुंचे|
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिकायतकर्ता सविता भारती के पति भुवन भारती ने एसपी को संबोधित शिकायत में कहा कि वह पोटिया कला दुर्ग में रहती है। उसके इलाके में कुंद्रा पारा में सतीश ठाकुर, रवि ठाकुर, राज ठाकुर, पुलिया ठाकुर, पिंकी ठाकुर और लता ठाकुर रहते हैं। बुधवार, 29 मई को सभी मिलकर उसके भाई को गाली गलौज देने लगे।
शोर सुनकर जब सविता घर से बाहर आई तो उसने देखा कि सतीश और उसके साथी उसके भाई को पीट रहे हैं। फिर उसने अपने सेल फोन पर घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यह देख आरोपियों ने सविता का फोन छीन लिया और उसके साथ गाली गलौज कर उसे पीटा|
साथ ही उसके साथ छेड़छाड़ की | इसके बाद सभी लोगों ने आरोपियों के खिलाफ पद्मनाभपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सभी आवेदन लेकर एसपी दुर्ग जीतेंद्र शुक्ला के पास पहुंचे। एसपी ने सभी से कहा कि जो लोग नशे की तस्करी कर रहे हैं और उन्हें परेशान कर रहे हैं, उनके खिलाफ वह निश्चित रूप से कार्रवाई करेंगे.
सुमित भारती ने बताया कि उन्होंने शराब बेचने वाले सतीश ठाकुर के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी थी| जब उसे इस बारे में भनक लगी तो वह उसके मोहल्ले में आकर उसके साथ मारपीट की |उसके घर पर पथराव किया. इस कारण से, वह और उसके पिता घायल हो गये| दोनों के सिर में चोटे आई है और टांके लगे है| इसके बाद उन्होंने पद्मनाभपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

