दुर्ग में शिव भक्त ने अपनी जीभ काटकर पत्थर पर चढ़ा दी लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में भर्ती....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के अंजोरा में एक हैरत अंगेज मामला सामने आया है जहां एक युवक ने अंध विश्वास में लीन होकर अपनी जीभ काट ली। 


इसके बाद युवक की हालात गंभीर हो गई उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है प्राप्त जानकारी के मुताबिक दुर्ग जिले के अंजोरा चौकी थाना अंतर्गत आने वाले थनोद में 33 वर्षीय युवक राजेश्वर निषाद घर से लगभग 8:00 बजे तालाब की तरफ निकला और वहां जाकर एक पत्थर पर बैठ गया।

 फिर कुछ मंत्र पढ़ते हुए उसने अपने जेब से चाकू निकाला और जीभ को काटकर वहीं पत्थर पर रख दिया इसके बाद युवक लहूलुहान हो गया ।

आसपास मौजूद लोग उसे ऐसी अवस्था में देखकर सकते में आ गए और तुरंत ही 112 में कॉल कर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । 

जहां उसका इलाज किया जा रहा है।बताया जा रहा है कि युवक शादीशुदा है उसकी पत्नी गूंगी है व उसके तीन बच्चे हैं ।राजेश्वर निषाद भगवान शिव की पूजा करता था इसलिए ग्रामीणों का कहना है कि उसने भगवान शिव को भेंट करने के लिए अपनी जीभ काटी है ।

जबकि जीभ काटने की वजह से पुलिस उसका बयान दर्ज नहीं कर पायी है। पुलिस इस मामले में इसे अंधविश्वास मानकर इसकी जांच करेगी हालांकि मामले में कारणों का स्पष्टीकरण नहीं हो पाया है।