भिलाई : सर्जरी के दौरान मरीज की मौत , मृतक के परिजनों ने श्री शंकराचार्य अस्पताल में किया जमकर हंगामा , डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई, जुनवानी स्थित श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में एक मरीज की मौत पर परिजनों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। मिडिया जानकरी के मुताबिक सर्जरी के दौरान हृदय रोगी की मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन से पहले कोई औपचारिकता नहीं निभाई। 


बता दे पूरा मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का है|42 वर्षीय हृदय रोगी महेश यादव को इलाज के लिए शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महेश की 10 साल पहले हृदय की सर्जरी हुई थी और इस दौरान उन्हें हृदय वाल्व और पेसमेकर लगाया गया था। जब उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ी तो परिजन उन्हें अस्पताल ले गए।

महेश यादव को रविवार रात 11 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया और अगले सोमवार दोपहर 2 बजे सर्जरी के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। जब इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने अस्पताल के मुख्य गेट पर धरना देना शुरू कर दिया और दावा किया कि ऑपरेशन से पहले परिजनों से किसी भी तरह की सलाह नहीं ली गई न ही कोई पूछताछ की गयी थी|

परिजनों की ओर से आये पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता जानिसार अख्तर ने कहा कि पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा दिया जाना चाहिए| मृतक महेश यादव के घर में कमाने वाला कोई नहीं था. महेश यादव का 19 साल का बेटा है| महेश यादव भिलाई छ्हवानी एसीसी के रहने वाले थे| इस पूरे मामले पर अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि डॉक्टर सबसे पहले इलाज को प्राथमिकता देते है|लापरवाही का सवाल नहीं उठता|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj